इंदौर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के लिए कथित अपशब्दों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर इशारों में तीखा निशाना साधा।
सिंधिया ने कहा कि राजनीति या जीवन में एक स्तर होता है, और जब यह स्तरहीन हो जाता है तथा सभी सीमाओं का उल्लंघन होता है, तब उस संगठन या दल की स्थिति क्या होती है, यह देश की जनता देख चुकी है। उन्होंने कांग्रेस को इशारों में चरित्रहीन पार्टी बताया और कहा कि ऐसी पार्टी के बारे में ज्यादा चर्चा करना भी उचित नहीं।
साथ ही, केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं के शराब पीने को लेकर जीतू पटवारी के हालिया बयानों पर भी तीखा हमला किया।
