भोपाल। एसीपी अनीता प्रभा शर्मा के खिलाफ भोपाल पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को विजिलेंस जांच शुरू कर दी है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस के रुतबे का इस्तेमाल कर कारोबारी मुकेश चंदवानी से लाखों रुपए का सामान लेकर पैसे नहीं लौटाए।
व्यापारी ने यह शिकायत डीजीपी कैलाश मकवाना से पीएचक्यू में की, जिसके तुरंत बाद मामला स्पेशल डीजी विजिलेंस को सौंपा गया।
केस दर्ज करने में विलंब पर कार्रवाई:
महिला से जुड़े मामले में महीनों तक एफआईआर दर्ज न करने पर बैतूल जिले के तत्कालीन गंज थाना प्रभारी अरविंद कुमरे को सस्पेंड कर दिया गया।
साथ ही एसपी निश्चल झारिया को सुपरविजन में लापरवाही बरतने पर पुलिस मुख्यालय ने कड़ी फटकार लगाई।
