नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) काउंसिल की 56वीं दो दिवसीय बैठक में जगदीश देवड़ा ने सहभागिता की।
➡️ आगामी त्यौहारों और वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
➡️ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री के नेतृत्व में केंद्र और राज्यों के बीच सामंजस्य स्थापित कर करदाताओं और उपभोक्ताओं के हित में कार्य किया जा रहा है।
➡️ मध्यप्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में, कर संग्रहण और वित्तीय प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश की अर्थव्यवस्था में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है।
