ग्वालियर। सांसद भारत सिंह कुशवाह मंगलवार को बाल भवन में आयोजित 74वें विमुक्त दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विमुक्त एवं घुमंतू जनजाति वेलफेयर संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान सांसद कुशवाह ने मंच से अपने विचार साझा करते हुए कहा कि विमुक्त एवं घुमंतू जनजातियों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिये सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव श्री बालक राम, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ. रानू छारी, जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र नाथ, प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिसोदिया सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
