Blue Star रेस्टोरेंट और मकान से अवैध शराब बरामद, ₹16 हजार की मदिरा ज़ब्त
आबकारी विभाग ने जब्त की 19 लीटर स्पिरिट व बड़ी मात्रा में शराब, आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रह और विक्रय पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की।
सहायक आयुक्त आबकारी राकेश कुमार कुर्मी ने बताया कि सूचना के आधार पर मेपनि हार क्षेत्र में मांगीलाल कुशवाहा के मकान की तलाशी ली गई। यहाँ से एक नीली केन में 19 लीटर OP (स्पिरिट) बरामद की गई। आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं होने से उसे आबकारी अधिनियम की धारा 49(क) के तहत गिरफ्तार किया गया।
इसी तरह शिवपुरी-झांसी लिंक रोड स्थित Blue Star Restaurant की तलाशी में बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई। इसमें 13 कैन बियर, 20 पाव मैकडॉवेल व्हिस्की, 38 पाव प्लेन, 19 पाव मसाला, 07 पाव इम्पीरियल ब्लू और 04 पाव रॉयल स्टैग शामिल हैं। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत करीब ₹16,000 आंकी गई। इस मामले में धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
कार्रवाई में ग्वालियर कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार तिवारी सहित आबकारी विभाग की टीम – उपनिरीक्षक शिवा रघुवंशी, सतेंद्र मीणा, रवि सिसोदिया, विवेक आदित्य तथा मुख्य आरक्षक व आरक्षक शामिल रहे।
आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
