337433pwpadmin

स्वराज ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, पुलिस ने जप्त किया 6.5 लाख रुपये का वाहन

दतिया। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी हुए स्वराज ट्रैक्टर को बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की। यह ट्रैक्टर स्वराज एजेंसी, दतिया से चोरी हुआ था और इसकी कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये थी।

दिनांक 27/06/25 को फरियादी आरिफ खान ने ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी राजा भैया उर्फ छोटू, आदित्य जाटव और दिलीप सिंह यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 396/25 के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और ट्रैक्टर बरामद करने के लिए विशेष टीम का गठन किया।

दिनांक 17.09.25 को आरोपी दिलीप यादव के ग्राम खमरौली स्थित स्थान से नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर बरामद किया गया। इसकी इंजन नंबर 391359/SGF12574 और चेसिस नंबर MBNCA48ACKTF19504 चोरी की रिपोर्ट से मेल खाती है।

इस कार्यवाही में निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रआर बृजमोहन उपाध्याय, प्रआर महेश शर्मा, आरक्षक रविंद्र यादव, दीपक शुक्ला, देवेश शर्मा, आनंद तोमर, गोविंद भदौरिया, अरविंद रावत, प्रधान आरक्षक फिरोज खान और अन्य कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

विधायक प्रदीप अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष राम लखन गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया

इंदरगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल इंदरगढ़ ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदरगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित रहे सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल जी और मंडल अध्यक्ष राम लखन गुर्जर जी। सभी मंडल के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। विधायक जी ने सभी कार्यकर्ताओं को जूस पिलाया और फल वितरित किए।

रक्तदान में सक्रिय रूप से भाग लेने वालों में शामिल थे:
श्री प्रितपाल यादव, श्री चरणदास केलारे, श्री लोकेंद्र यादव, श्री हकीम गौतम, श्री राकेश लक्षकार, श्री मंगल सिंह बघेल, श्री जय सिंह कुशवाहा, श्री विजय अग्रवाल, श्री महेंद्र राजपूत, श्री हर्षित जाटव, श्री प्रदीप जाटव आदि।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ग्वालियर रेंज अमित सांघी ने पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन के आधार पर यह घोषणा की

ग्वालियर। कृषि उपज मंडी लश्कर में कर्मचारियों और व्यापारियों की मिलीभगत से किसानों के साथ हुई धान खरीदी धोखाधड़ी मामले में फरार पाँच आरोपियों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ग्वालियर रेंज अमित सांघी ने पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन के आधार पर यह घोषणा की। जो भी व्यक्ति विधिसंगत तरीके से इन आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

इन आरोपियों पर घोषित इनाम

  • भूपेन्द्र किरार – निवासी इमली नाका, सिकंदर कम्पू

  • महेश कौशल – निवासी पंचशील नगर, मेला मैदान के पीछे

  • अमित गुप्ता – निवासी वार्ड 18, पकोड़िया महादेव, दतिया

  • सुचि गुप्ता – निवासी एकता विहार कॉलोनी, गुढ़ा कम्पू

  • कदम सिंह जाटव – निवासी जगजीवन नगर, 60 फुटा रोड, कुम्हरपुरा

इन सभी के खिलाफ थाना जनकगंज में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
पहले इन पाँचों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 20-20 हजार रुपये कर दिया गया है।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पं. सुमित भार्गव का भी जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने मनाया।

भाजपा के सीतापुर मंडल में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पंडित सुमित भार्गव (निवासी ग्राम नंदपुर, दतिया) का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया। 

पंडित सुमित भार्गव माता के मंदिर पहुंचे और भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया। खास बात यह रही कि यात्रा के दौरान गाड़ी की फ्रंट सीट पर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो रखकर स्वयं गाड़ी चलाते हुए कार्यकर्ता आगे बढ़े। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ग्वालियर में आरक्षक से लूट, गोली मारकर बदमाश फरार

ग्वालियर। इंदौर से पिता की बीमारी की सूचना मिलने पर मुरैना जिले के जौरा जा रहे पुलिस आरक्षक के साथ बड़ी वारदात हो गई।

इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ आरक्षक प्रमोद त्यागी को पनिहार थाना क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया और उनके पास से 30 हजार रुपये नकद, मोबाइल व मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए।

घायल आरक्षक को पूर्व विधायक नीटू सिकरवार ने तत्काल ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है।

राहुल गांधी का आरोप: कर्नाटक-महाराष्ट्र में ‘वोट चोरी’ का खेल, सॉफ्टवेयर से हुआ फर्जीवाड़ा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वोट चोरी पकड़ी गई है। राहुल ने दावा किया कि वोटर को डिलीट करने की जांच में सामने आया कि जिनके नाम से वोट डिलीट हुए और जिन पर डिलीट करने का आरोप लगा—दोनों को इसकी जानकारी तक नहीं थी।

राहुल ने उदाहरण देते हुए बताया कि गोदा बाई नामक महिला के नाम पर 12 वोट डिलीट हुए, जबकि उन्हें खुद इस बारे में पता नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि यही पैटर्न महाराष्ट्र में भी देखा गया, जहाँ उसी सिस्टम से वोटर जोड़े गए

कांग्रेस नेता का कहना है कि यह खेल कार्यकर्ता स्तर पर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम लेवल पर सॉफ्टवेयर के जरिए हुआ है। राहुल ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि “EC सोया हुआ नहीं है, बल्कि जगा हुआ है और सब सिस्टम के तहत हो रहा है।”

चैन स्नैचिंग का खुलासा – दतिया पुलिस ने युवक और बाल अपचारी को दबोचा, सोने की चैन बरामद

दतिया। दतिया पुलिस ने ग्वालियर की चर्चित चैन स्नैचिंग की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक युवक व एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है।

📌 घटना
17 अगस्त 2025 को फरियादिया सरोज भारद्वाज (55 वर्ष) निवासी शीतला कॉलोनी, सिंकंदर कंपू, ग्वालियर अपने दामाद की दुकान बड़ा बाजार से घर लौट रही थीं। तभी दो अज्ञात बदमाश उनके गले से सोने की चैन व लॉकेट छीनकर भाग निकले।

📌 पुलिस कार्रवाई

  • एसपी दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन व एएसपी सुनील शिवहरे, एसडीओपी आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

  • सीसीटीवी फुटेज व साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

  • मुखबिर की सूचना पर निचरोली रोड पाइप फैक्ट्री के पास दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया।

📌 गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ दिलीप रावत (19 वर्ष) निवासी ग्राम भाषड़ा कला, थाना बड़ौनी
2️⃣ एक अपचारी बालक

पूछताछ में दोनों ने वारदात स्वीकार की और सोने की चैन विधिवत बरामद की गई।

📌 कारण
आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने महंगी लाइफस्टाइल जीने और जल्दी पैसे कमाने की चाहत में अपराध किया।

📌 महत्वपूर्ण भूमिका
थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक यतेन्द्र भदौरिया, सउनि सुरेश चन्द्र, प्रआर बृजमोहन, प्रधान आरक्षक शिवगोविन्द चौबे, आरक्षक अरविन्द, रविन्द्र यादव, आनन्द तोमर, गोविन्द भदौरिया, हेमन्त, धर्मेन्द्र शर्मा, फिरोज खान, अनिल वाजपेयी, शुभम (साइबर सेल) सहित पुलिस टीम का योगदान सराहनीय रहा।

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निवास पर आगमन

पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी के निवास पर
मध्यप्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री एवं मेरे प्रिय मित्र श्री जगदीश देवड़ा जी का आगमन हुआ।

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच अनेक समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

#MadhyaPradesh #JagdishDeora #NarottamMishra #DeputyCM #Samvad

जी न्यूज के लोकप्रिय प्रोग्राम ताल ठोक के के प्रमुख एंकर एवं राष्ट्रीय पत्रकार श्री अखिलेश आनंद और इंडिया टीवी चैनल की वरिष्ठ एंकर (आज का योग) श्रीमती मीनाक्षी जी दतिया पहुँचे।

दतिया। नगर में शनिवार को मीडिया जगत की जानी-मानी हस्तियों का आगमन हुआ।
जी न्यूज के लोकप्रिय प्रोग्राम ताल ठोक के के प्रमुख एंकर एवं राष्ट्रीय पत्रकार श्री अखिलेश आनंद और
इंडिया टीवी चैनल की वरिष्ठ एंकर (आज का योग) श्रीमती मीनाक्षी जी दतिया पहुँचे।

दोनों राष्ट्रीय पत्रकारों के दतिया आगमन को स्थानीय स्तर पर सम्मान और गौरव का अवसर माना जा रहा है। मीडिया जगत से जुड़े लोगों और आम नागरिकों में भी उत्साह देखा गया।

इस मौके पर कई सामाजिक और पत्रकारिता से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया।

भोपाल में बुलडोज़र कार्रवाई : लव जिहाद केस के आरोपियों के अवैध मकान ढहाए गए AI GEN. PIC

भोपाल। राजधानी के चर्चित लव जिहाद और दुष्कर्म प्रकरण में आरोपित फरहान, साद और साहिल के अवैध मकानों पर प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की।

जिला अदालत से स्टे न मिलने के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपियों साद और साहिल के मकानों पर बुलडोज़र चलाकर उन्हें जमींदोज कर दिया गया। वहीं तीसरे आरोपी फरहान के घर पर कार्रवाई का निर्णय कोर्ट की 11 बजे की सुनवाई के बाद होगा। अदालत ने इस मामले में कलेक्टर और तहसीलदार को पेश होने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन के अनुसार आरोपियों के मकान सरकारी (शासकीय) भूमि पर अवैध तरीके से बने हुए थे। कार्रवाई से पहले पूरे इलाके को बैरिकेड कर दिया गया था और करीब 500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए गए थे।

गंभीर आरोप

फरहान, साद और साहिल पर आरोप है कि उन्होंने गिरोह बनाकर टीआईटी कॉलेज की हिंदू छात्राओं को फंसाया, उनके साथ दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो बनाए और धर्म परिवर्तन कर जबरन निकाह के लिए दबाव डाला। इतना ही नहीं, पीड़िताओं को अन्य छात्राओं को भी जाल में फंसाने के लिए मजबूर किया गया।

राजनीतिक और प्रशासनिक असर

यह मामला सिर्फ पुलिस-प्रशासन तक सीमित नहीं रहा बल्कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम भी जांच के लिए भोपाल आई थी। प्रकरण ने प्रदेश की राजनीति में भी बड़ा असर डाला था।

जिला प्रशासन ने कहा कि कार्रवाई सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित भूमि पर 19 अगस्त को नोटिस जारी किया गया था, जिसमें 4 सितंबर तक कब्जा हटाने को कहा गया था। नोटिस का पालन न करने पर आज यह बुलडोज़र कार्रवाई की गई।