स्वराज ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, पुलिस ने जप्त किया 6.5 लाख रुपये का वाहन
दतिया। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी हुए स्वराज ट्रैक्टर को बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की। यह ट्रैक्टर स्वराज एजेंसी, दतिया से चोरी हुआ था और इसकी कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये थी।
दिनांक 27/06/25 को फरियादी आरिफ खान ने ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी राजा भैया उर्फ छोटू, आदित्य जाटव और दिलीप सिंह यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 396/25 के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और ट्रैक्टर बरामद करने के लिए विशेष टीम का गठन किया।
दिनांक 17.09.25 को आरोपी दिलीप यादव के ग्राम खमरौली स्थित स्थान से नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर बरामद किया गया। इसकी इंजन नंबर 391359/SGF12574 और चेसिस नंबर MBNCA48ACKTF19504 चोरी की रिपोर्ट से मेल खाती है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रआर बृजमोहन उपाध्याय, प्रआर महेश शर्मा, आरक्षक रविंद्र यादव, दीपक शुक्ला, देवेश शर्मा, आनंद तोमर, गोविंद भदौरिया, अरविंद रावत, प्रधान आरक्षक फिरोज खान और अन्य कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।
