BETUL

"बैतूल में कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया जनसभा को संबोधित"

बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज बैतूल में “वोट चोर, गद्दी छोड़” रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जनसभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह, राजेंद्र जैसवाल, पूर्व विधायक पीआर बोडके, बृम्हा भलावी, धरमू सिंह, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे सहित वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।