दतिया — घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रास-जेबी पब्लिक स्कूल के नन्हें कलाकारों ने अपनी रचनात्मकता और रंगों के जादू से ‘वंदे मातरम्’ की शानदार जीवंत आकृति बनाकर सभी का दिल जीत लिया।
यह मनमोहक दृश्य देशभक्ति, एकता और गर्व की भावना से ओतप्रोत था। विद्यालय परिसर में जैसे ही यह आकृति पूरी हुई, उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट और जयघोष से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में देशप्रेम और सामाजिक जुड़ाव की भावना को प्रबल करती हैं।
