दतिया — कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने सोमवार को टाउन हॉल से किला चौक तक पैदल भ्रमण कर यातायात और बाजार व्यवस्था का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने पाया कि मार्ग पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।
कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को सुगम आवागमन मिल सके और पार्किंग व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।
श्री वानखड़े ने सभी दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की कि वे अपने निर्धारित क्षेत्र में ही दुकान लगाएं और दुकानों के बाहर सामान न रखें, ताकि मार्ग बाधित न हो।
