दतिया — हर घर तिरंगा और हर घर स्वच्छता अभियान के तहत दतिया का गौरव और ऐतिहासिक धरोहर वीर सिंह पैलेस आज तिरंगे के रंगों में निखरकर और भी भव्य रूप में चमक बिखेर रहा है।
रात के समय महल पर तिरंगे की रोशनी बिखरी तो पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। रंग-बिरंगी लाइटों और तिरंगे की थीम वाली सजावट ने नज़ारे को और भी शानदार बना दिया।
देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश देने वाले इस आयोजन ने नगरवासियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। तिरंगे की रोशनी में नहाया यह ऐतिहासिक किला न केवल पर्यटन आकर्षण बना, बल्कि एकता और सम्मान का प्रतीक भी दिखाई दिया।
