भोपाल — कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लगभग 30 लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ₹3,200 करोड़ की पहली किस्त सीधे जमा की जा रही है।
उन्होंने बताया —
“यह तो पहली किस्त है। जिन किसानों के खातों में आज राशि नहीं पहुंचे, वे चिंता न करें। लगभग ₹8,000 करोड़ की शेष राशि बाद में जारी की जाएगी।”
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह योजना आपदा पीड़ित किसानों के लिए “वरदान” बन गई है। साथ ही स्पष्ट किया कि यदि बीमा कंपनी क्लेम के बाद तय समय सीमा में पैसा नहीं जमा करती है, तो उसे 12% ब्याज देना होगा, जो सीधे किसान के खाते में जाएगा।
कृषि मंत्री ने किसान भाइयों-बहनों से अपील की —
“आपकी सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है। यदि फसल बीमा योजना से संबंधित कोई भी शिकायत हो, तो मुझे अवश्य बताएं। हम सदैव आपके साथ खड़े हैं।”
#किसान_भाईयों_के_लिए #PMFBY #ShivrajSinghChouhan #कृषि_मंत्री
