दतिया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसवोत्तर कक्ष (PNC), प्रसवपूर्व कक्ष (ANC) तथा पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर वानखड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों की सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।
