मंत्री लखन पटेल ने आज दमोह स्थित जानकी रमण बूंदाबहु मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य श्री रसराज दास जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री लखन पटेल ने प्रार्थना की कि प्रभु की कृपा और आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
