इंदौर। मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज कनाड़िया में होने वाले वृहद पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सहभागिता की।
इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों को दिशा-निर्देश दिए और कहा कि यह पौधारोपण अभियान प्रदेश को हरित और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
