अमरकंटक स्थित कपिलधारा जलप्रपात के एप्रोच रोड के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन मंत्री श्री राकेश सिंह ने पूज्य संतजनों की उपस्थिति में किया।
10.18 करोड़ की लागत से बनने वाला यह मार्ग टू-लेन चौड़ी सड़क, फुटपाथ, बैठने की व्यवस्था, सौर ऊर्जा से चलने वाले एलईडी दीपक, कम्पोस्ट शौचालय और जनजातीय शैली के स्वागत द्वार जैसी सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इस मार्ग को श्रद्धा, आस्था, पर्यटन और संस्कृति का जीवंत प्रतीक बनाने की दिशा में यह कार्य महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में अनूपपुर के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री रामलाल रौतेल, अनूपपुर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
