📍 स्थान: कोटरा, घूघसी, कुरथरा, बिडनिया (म.प्र.)
आज श्री अबधेश नायक जी ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना और प्रशासन से त्वरित मुआवजा वितरण की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता मिलनी चाहिए, जिससे वे फिर से अपने जीवन को सामान्य बना सकें।
🔹 गांव कोटरा पहुंचकर उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों से सीधे संवाद किया।
🔹 गांव घूघसी, कुरथरा और बिडनिया में जाकर शोकग्रस्त परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
🔹 छिकाऊ सरपंच श्री अतवल सिंह गुर्जर जी के निवास पर पहुंचकर उनके पूज्य पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
🙏 इस दौरान धर्मेंद्र चौबे, वीर सिंह राजपूत, विकास रावत, रामलाल कुशवाहा, राजकुमार और चेनू चौबे जी ने भी पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
🗣️ अबधेश नायक जी ने प्रशासन से मांग की है कि वह बिना देरी किए सभी पीड़ित परिवारों को राहत पहुँचाए।
#AbdheshNayak #FloodRelief #MadhyaPradeshNews #Kotra #Bidhniya #Kurthara #ShokSandesh #जनसेवा #मानवता_जिंदाबाद
