राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया सहभागिता, शिक्षकों और विद्यार्थियों को किया सम्मानित
भोपाल। महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भाग लिया।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया और प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले 55 लाख बच्चों को ₹330 करोड़ की गणवेश राशि का अंतरण किया गया।
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सरंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौड़, भाजपा विधायक श्री भगवंदास सबनानी, महापौर श्रीमती मल्टी राय, सचिव स्कूल शिक्षा श्री संजय गोयल, आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय श्रीमती शिल्पा गुप्ता, संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री हरजिंदर सिंह सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षकगण उपस्थित रहे।
