जबलपुर। मंत्री राकेश सिंह ने आज नागपाल गार्डन स्थित अपने कार्यालय पर नागरिकों और कार्यकर्ताओं से भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों की समस्याएँ सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना प्राथमिकता है और जनता के प्रति उनकी सेवाभावना निरंतर बनी रहेगी।
📍 नागपाल गार्डन, जबलपुर
🗓️ 2025
