इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एमवाय अस्पताल में नवजात शिशुओं की हुई मृत्यु को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों, इसके लिए स्थाई समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस गंभीर प्रकरण पर स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और कलेक्टर को उच्च स्तरीय जाँच के निर्देश दिए हैं। साथ ही, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए।
