भोपाल। केंद्रीय मंत्री उदय प्रताप सिंह ने आज भोपाल के सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोविंदपुरा, भेल में विद्यालय की वार्षिक पत्रिका “वीथिका” का विमोचन किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. पूनम अवस्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। मंत्री ने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों में विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने हेतु उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में इन विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है और बच्चों की सुविधा के लिए निःशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध है।
