भोपाल। राज्य मंत्रालय में आयोजित सिंहस्थ 2028 मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में मंत्री केलाश विजयवर्गीय ने भाग लिया और सिंहस्थ के सफल आयोजन के लिए अपने विचार साझा किए।
बैठक में बाबा महाकाल की कृपा से उज्जैन को दिव्य और ऐतिहासिक अध्याय की ओर अग्रसर बताते हुए भव्य सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को सभी विकास कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने और आवश्यक दिशा-निर्देश पालन कराने के निर्देश भी दिए गए।
