कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि—
➡️ सभी शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
➡️ आंगनबाड़ी नियुक्ति, किसान क्रेडिट कार्ड और खाद वितरण संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता दी जाए।
➡️ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लावारिस गायों को तुरंत हटाया जाए, साथ ही गाय छुड़ाने आने वाले पशुपालकों पर जुर्माना लगाया जाए।
➡️ बस स्टैंड की साफ-सफाई प्रतिदिन 3 बार की जाए, टिकट विंडो और ऑटो स्टैंड की व्यवस्था दुरुस्त हो।
बैठक में अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ल, संयुक्त कलेक्टर जे.पी. गुप्ता, यूनुस कुरैशी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
👉 कलेक्टर ने स्पष्ट कहा – “हर अधिकारी ईमानदारी से दायित्व निभाए और ऐसा कार्य करे कि उनकी प्रशंसा उदाहरण बने।
