सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने किए 40 लाख की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण
सेंवढ़ा। विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने ग्राम पंचायत दिगुवां में 40 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें हरिशंकर मंदिर के पास 20 लाख की लागत से बना सामुदायिक भवन और मलियापुरा से इंटर कॉलेज तक 20 लाख की लागत से बनी सीसी रोड शामिल हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता थरेट मंडल अध्यक्ष देवेश चौधरी ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राममिलन चौधरी, संतोष महते, धर्मेंद्र खड्डर, जितेंद्र शर्मा, राजू कुशवाहा, उत्तम सिंह राजपूत, दीपक यादव, सत्येंद्र सिंह राजपूत, रुस्तम कौरव आदि मौजूद रहे।
ग्राम सरपंच राम प्रताप राजपूत और सचिव अरविंद बघेल ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “विकास कार्य कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता ने मुझे दोबारा चुनकर सेवा का अवसर दिया है, जिसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा।’’
उन्होंने जानकारी दी कि दिगुवां, ऊंचिया, रठावली, नयागांव सहित कई सड़कों की स्वीकृति उनके प्रयासों से मिल चुकी है और वर्षा काल के बाद इनका निर्माण कार्य शुरू होगा।
कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन ग्रहण किया।
