सेवढ़ा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवढ़ा विधायक माननीय प्रदीप अग्रवाल ने सभी क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह दिन हमें आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद करने और एकता, भाईचारे व देशभक्ति के संकल्प को दोहराने का अवसर देता है।
विधायक ने सभी से आह्वान किया कि इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साह, गर्व और एकजुटता के साथ मनाएं।
