337433pwpadmin

डबरा के बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक जितेंद्र गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं

डबरा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं महाकाल ग्रुप डबरा के श्री जितेंद्र गुप्ता ने समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह दिन हमें देश की आज़ादी के लिए दिए गए बलिदानों को याद करने और एकता, भाईचारे तथा देशभक्ति के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
श्री गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि आज़ादी के इस पर्व को उत्साह और गर्व के साथ मनाएं।

दतिया सर्राफा बाजार एसोसिएशन अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने रतन महल होटल में फहराया तिरंगा

दतिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दतिया सर्राफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राधेश्याम अग्रवाल ने रतन महल होटल में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर होटल के एमडी अरविंद अग्रवाल, समस्त स्टाफ और शहर के कई लोग मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद श्री राधेश्याम अग्रवाल ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह दिन हमें देश की एकता, अखंडता और समर्पण के भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

डबरा विधायक सुरेश राजे ने स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं, वीर सपूतों को किया नमन

डबरा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डबरा विधायक श्री सुरेश राजे ने समस्त भारतवासियों को राष्ट्रीय पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, “देश की स्वतंत्रता के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले, हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर करने वाले भारत मां के वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को मैं कोटि-कोटि प्रणाम और नमन करता हूं।”

विधायक ने सभी से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर एकता, भाईचारे और देशभक्ति के संकल्प को और मजबूत बनाएं।
उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, जय भारत, जय संविधान” के उद्घोष के साथ किया।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रोशनी में जगमगाया दतिया कलेक्ट्रेट भवन

दतिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दतिया कलेक्ट्रेट भवन तिरंगे की रंगीन रोशनी से सजा दिया गया। भवन पर लगी यह आकर्षक लाइटिंग दूर से ही देशभक्ति की भावना को जगमगाती नजर आ रही है।
देशभक्ति के इस रंग में रंगा कलेक्ट्रेट भवन लोगों को स्वतंत्रता दिवस के उत्साह और एकता के संदेश से प्रेरित कर रहा है।

दतिया — कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े

दतिया कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने जिले के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, “आइए, हम सब मिलकर आज़ादी के इस पर्व को उत्साह, एकता और देशभक्ति के साथ मनाएं।”
कलेक्टर ने सभी से अपील की कि इस अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने और समाज में भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लें।

 
 
भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर ग्रामीण के डबरा विधानसभा अंतर्गत डबरा ग्रामीण मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा आज जिला अध्यक्ष प्रियम सिंह राजपूत ने की।

भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर ग्रामीण के डबरा विधानसभा अंतर्गत डबरा ग्रामीण मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा आज जिला अध्यक्ष प्रियम सिंह राजपूत ने की।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने नए दायित्व के साथ संगठन के विस्तार में पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर ग्रामीण की डबरा विधानसभा के डबरा नगर मंडल की कार्यकारणी निम्नानुसार है

डबरा-भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर ग्रामीण की डबरा विधानसभा के डबरा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा प्रेम सिंह राजपूत ने की।
घोषणा के साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

प्रेम सिंह राजपूत ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी पदाधिकारी अपने नए दायित्व के साथ संगठन के विस्तार में निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

बड़ौनी कस्बा में भव्य #तिरंगा_यात्रा निकाली।

SDOP अनुभाग बड़ौनी के नेतृत्व में दतिया पुलिस ने बड़ौनी कस्बा में भव्य #तिरंगा_यात्रा निकाली।
इसका उद्देश्य राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

हाथों में तिरंगा थामे लोग देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए और आज़ादी के अमृत महोत्सव का संदेश दिया

जिला मुख्यालय एवं भाण्डेर में ‘हर घर तिरंगा, हर-घर स्वच्छता’ रैली का आयोजन

दतिया। ‘हर घर तिरंगा, हर-घर स्वच्छता’ अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय और भाण्डेर में देशभक्ति से ओत-प्रोत विशाल रैली का आयोजन किया गया।
हाथों में तिरंगा थामे नागरिक देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक रैली में शामिल हुए।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती संध्या राय, कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा भी रैली में सहभागी बने और लोगों से देशप्रेम एवं स्वच्छता का संदेश साझा किया।

रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

ग्वालियर में होटल-लॉज की आकस्मिक चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस एवं वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशानुसार प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न होटल और लॉज में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया।
टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से रूमों की भी बारीकी से जांच की।

इस दौरान प्रशासन की ओर से तहसीलदार शिवदत्त कटारे सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई 15 अगस्त के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।