डबरा: डबरा सिटी थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने तीसरी रेल लाइन पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और सिटी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई इस महिला को पहचानता है तो तुरंत सूचना दें।
पंचशील कॉलोनी से दतिया पुलिस ने अंतर्राज्जीय सटोरिया सुमित सोनी को 32 मोबाइल, लैपटॉप और लाखों रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में सटोरियों पर धोखाधड़ी, सट्टा और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि चार अन्य आरोपियों अभिषेक यादव, राज यादव, आकाश बत्रा और राजदीप यादव की तलाश जारी है। यह सट्टा गिरोह दतिया में सक्रिय था और पुलिस ने उसकी बड़ी कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में इंदरगढ़ थाना प्रभारी वैभव गुप्ता, कोतवाली TI धीरेन्द्र मिश्रा, कोतवाली ASI हाकिम सिंह, आरक्षक भूपेन्द्र राणा और आरक्षक मंजेश त्यागी शामिल रहे।
भोपाल: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि राज्य के 20 लाख से अधिक किसानों को सोलर पावर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य किसानों की ऊर्जा लागत कम करना और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना है।
सरकार का कहना है कि इससे न केवल कृषि उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
आज भोपाल में आयोजित ‘स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन’ प्रदेश टोली की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेवाल ने सहभागिता की और टोली के सदस्यों से संवाद किया।
इस नवाचारी पहल के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुसार देश के युवाओं और छात्रों की राजनीति में सक्रिय भागीदारी बढ़ाई जा रही है, ताकि भारतीय लोकतंत्र और अधिक सशक्त, पारदर्शी और जनहितकारी बन सके।
बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानन्द शर्मा, इंदौर के महापौर एवं प्रदेश सहसंयोजक श्री पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेश संयोजक डॉ. रोहिन राय और टोली के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कपड़ा उद्योग को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए सतत प्रयास कर रहा है।
कल नई दिल्ली में आयोजित Investment Opportunities in PM MITRA Park – Interactive Session में देश और दुनिया के निवेशकों से संवाद का अवसर मिलेगा।
राज्य सरकार का उद्देश्य मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए टेक्सटाइल हब बनाना है और प्रदेश के कपड़ा उद्योग को नई पहचान दिलाना है।
इंदौर स्थित मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) कार्यालय में नव निर्वाचित अध्यक्ष युवराज महाआर्यमन सिंधिया को अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करने पर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि महाआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश क्रिकेट नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे और उन्होंने मार्गदर्शन प्रदान किया।
इंदौर में आयोजित मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की वार्षिक बैठक में युवराज महाआर्यमन सिंधिया को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर तुलसी सिलावट ने महाआर्यमन सिंधिया को नवदायित्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महाआर्यमन सिंधिया जी में कर्तव्यनिष्ठा, सेवापरायणता और जनसेवा की परंपरा है और वे मध्यप्रदेश क्रिकेट को नए आयाम तक पहुँचाने में पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।
🛕 राजा राम की नगरी ओरछा में आस्था, अध्यात्म और भक्ति का संगम देखने को मिलता है। डॉ. मोहन यादव (मुख्यमंत्री) के मार्गदर्शन में Department of Religious Trusts & Endowments और Department of Culture मिलकर स्थानीय विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने पर कार्य कर रहे हैं।
इस पहल से न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक पर्यटन को भी मजबूती मिलेगी।