337433pwpadmin

विधायक राजेन्द्र भारती भांडेर में धरना-प्रदर्शन, वोट अधिकार यात्रा और दंगल प्रतियोगिता में हुए शामिल

दतिया। दतिया विधायक राजेन्द्र भारती भांडेर में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन, वोट अधिकार यात्रा एवं दंगल प्रतियोगिता में शामिल हुए।

कार्यक्रम में उन्होंने आमजन और कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। श्री भारती ने कहा कि वोट का अधिकार प्रत्येक नागरिक का सबसे बड़ा बल है और इसके प्रति जागरूकता ही लोकतंत्र को मजबूत बनाती है।

दंगल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक भारती ने कहा कि खेल सामाजिक एकता और ऊर्जा का प्रतीक हैं।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने की कृषि, मत्स्य, सहकारिता एवं पशुपालन विभागों की समीक्षा

दतिया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने कृषि, मत्स्य, सहकारिता एवं पशुपालन विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, किसानों को समय पर लाभ पहुँचाने, पशुपालन एवं मत्स्य पालन को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर किसानों तक पहुंचे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए पशुपालन एवं मत्स्य पालन को प्राथमिकता दी जाए।

बिना पंजीयन संचालित नशा मुक्ति केन्द्रों पर जिला प्रशासन की सख्ती 🚨 चार केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब

ग्वालियर। जिले में बिना पंजीयन के संचालित हो रहे नशा मुक्ति केन्द्रों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर एसडीएम द्वारा किए गए निरीक्षण के आधार पर अपर जिला दंडाधिकारी श्री सी.बी. प्रसाद ने चार नशा मुक्ति केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जिन केन्द्रों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें –

  • प्रतिज्ञा नशा मुक्ति केन्द्र

  • नवजीवन नशा मुक्ति केन्द्र

  • मंथन नशा मुक्ति केन्द्र

  • शिव शक्ति नशा मुक्ति केन्द्र शामिल हैं।

निरीक्षण में पाया गया कि इन संस्थानों ने पंजीयन संबंधी अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम 2017 की धारा 65 के अनुसार, नशा पीड़ितों या मानसिक रोगियों का इलाज करने वाली सभी संस्थाओं का राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण में पंजीकृत होना आवश्यक है।

प्रशासन ने दो दिन के भीतर जवाब मांगा है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर संबंधित केन्द्रों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

जिले की कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आज निर्धारित विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि विसर्जन के समय आमजन की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंध और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

जिला पंचायत की सख्ती: गबन के आरोप में तीन जनप्रतिनिधियों को 30 दिन की जेल

ग्वालियर।
जिले की दो ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंचों और एक पूर्व पंचायत सचिव को विकास कार्यों की धनराशि के गबन मामले में जेल भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा-92 के तहत यह कार्रवाई की। आदेश के अनुसार, ग्राम पंचायत मेहगांव (जनपद पंचायत भितरवार) के पूर्व सरपंच सूर्यप्रकाश जाटव और पूर्व सचिव लाखन सिंह जाटव तथा ग्राम पंचायत कुम्हर्रा (जनपद पंचायत डबरा) के पूर्व सरपंच सोबरन सिंह परिहार को 30-30 दिन के लिए उप जेल डबरा में कारावासित किया जाएगा।

जांच में सामने आया कि इन लोगों ने शासकीय योजनाओं के तहत जारी धनराशि अपने खाते में रखी और जिन विकास कार्यों के लिए राशि दी गई थी, उन्हें पूरा नहीं कराया। राशि लौटाने का मौका देने के बाद भी भुगतान न होने पर यह कदम उठाया गया।

गिरदावरी में लापरवाही: दतिया कलेक्टर ने 20 पटवारियों को थमाया नोटिस

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने सेवढ़ा और भाण्डेर विकासखंड के 20 पटवारियों को गिरदावरी की न्यूनतम प्रगति के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

सेवढ़ा विकासखंड के 10 पटवारी और भाण्डेर विकासखंड के 10 पटवारियों को नोटिस दिया गया है। कलेक्टर ने कहा कि कई बार निर्देश देने के बावजूद पोर्टल पर प्रगति न्यूनतम रही, जो म.प्र. सिविल सेवा एवं आचरण अधिनियम 1966 का उल्लंघन है।

सभी पटवारियों को तीन दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा में प्रगति न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

सेंवढ़ा में ठाकुर श्री नंद नन्दनजू का जल बिहार उत्सव

दतिया। सेंवढ़ा नगर के प्राचीन कन्हरगढ़ दुर्ग (सेंवढ़ा किला) से ठाकुर श्री नंद नन्दनजू बुधवार को डोल ग्यारस पर्व पर पारंपरिक जल बिहार के लिए नगर भ्रमण पर निकले।

दतिया रियासत की परंपरा के अनुसार महाराजा अरुणादित्य देव एवं महाराज कुमार घनश्याम सिंह जूदेव ने ठाकुर जी के डोल को कंधा देकर सनकुआँ धाम की ओर रवाना किया। नगर के प्रमुख मंदिरों के डोलों के साथ यह शोभायात्रा मुख्य बाजार और हनुमान चौराहा होते हुए सनकुआँ पहुंची, जहां ठाकुर जी ने पवित्र जलधारा में बिहार किया।

नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने डोलों की आरती, पूजा-अर्चना और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महाराजा अरुणादित्य देव और महाराज कुमार घनश्याम सिंह भी पैदल चलकर श्रद्धालुओं का अभिवादन करते रहे।

पारंपरिक धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिक व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें श्री जयवेंद्र सिंह परिहार, जयेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व पार्षद राजेंद्र नोनेरिया, पूर्व पार्षद नरेंद्र गांधी, देशराज कुशवाहा, राजकुमार श्रीवास्तव, धीरज गांधी, रवि राजपूत, संतोष चौबे, जितेंद्र सिंह पठारी, नोमी सिंह कमरिया, शिवम कमरिया, यश राजा, नवनीत महंत, ओमजी गुर्जर, कमलेश प्रजापति, राजू विदुआ आदि शामिल रहे।

रीवा में अनोखा मामला: 25 लाख की लागत से बना तालाब "गायब"

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां करीब 25 लाख रुपए की लागत से बनाए गए सार्वजनिक तालाब का कोई अता-पता नहीं है
सूत्रों के अनुसार, यह खुलासा आरटीआई के तहत हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तालाब की खोज के लिए प्रशासन, पुलिस और यहां तक कि मुख्यमंत्री तक से गुहार लगाई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
स्थिति से परेशान होकर ग्रामीणों ने मुनादी कर तालाब खोजने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।
कलेक्टर ने इस मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

जीतू पटवारी का हमला: "किसान लाइन में, विधायक-सांसद नाराज़... सब कह रहे, यह सरकार निकम्मी है"

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम तो पहले से ही कहते आ रहे हैं कि यह सरकार निकम्मी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक बीजेपी विधायक ने कलेक्टर की कॉलर पकड़कर यही कहा, एक बीजेपी सांसद ने चिट्ठी लिखकर यही कहा और किसान लाइन में लगकर भी यही कह रहे हैं कि “यह सरकार निकम्मी है।”


पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर तंज कसते हुए पूछा कि आखिर किसानों को खाद कब मिलेगा और यह “निकम्मापन” कब तक चलेगा।

अवधेश कौरव व रश्मि पावर को विधायक सुरेश राजे ने दी श्रद्धांजलि

डबरा विधायक सुरेश राजे ने आज पार्षद श्री अवधेश कौरव जी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रश्मि पावर जी के यहाँ पहुँचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं और श्रद्धांजलि अर्पित की।