337433pwpadmin

जालौन में सनसनी : दादी ने देखे अवैध संबंध तो 21 वर्षीय युवती ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, 24 घंटे में खुलासा

जालौन। जिले के कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम भदेवरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 21 वर्षीय युवती पल्लवी सिंह ने अपनी दादी की बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, युवती को उसकी दादी ने प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए देख लिया था। इस पर राज़ खुलने के डर से युवती ने प्रेमी संग मिलकर दादी पर सिलबट्टे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया

हत्या के बाद युवती ने मामला दबाने के लिए डायल 112 पर कॉल कर झूठी कहानी रची। उसने पुलिस को बताया कि घर में बदमाश घुस आए थे, जिन्होंने दादी को सिलबट्टा पटककर मार डाला और लूटपाट कर फरार हो गए।

जिले के कप्तान ने घटना के खुलासे के लिए तीन विशेष टीमें गठित कीं। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और सख्त पूछताछ के आधार पर मात्र 24 घंटे में ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया

फिलहाल पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है।

डबरा का मान बढ़ाया बेटी सोनम ने, MPSC परीक्षा उत्तीर्ण

डबरा।
शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री रामेश्वर जैन (मस्तूरा वाले) की बेटी सोनम जैन ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर डबरा का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर आज सोनम के निवास पर पहुंचकर डबरा विधायक सुरेश राजे सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

सोनम जैन की इस सफलता ने शहर में हर्ष का माहौल बना दिया है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

कुएँ में नहाने उतरीं दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत, गांव में मातम

खनियाधाना (शिवपुरी)।
खनियाधाना थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की दो मासूम बच्चियाँ कुएँ में नहाने उतरीं और डूबने से उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 12 वर्षीय प्रतिज्ञा लोधी और 9 वर्षीय सोनिका उर्फ हेमलता लोधी के रूप में हुई है। हादसे की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और बच्चियों के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

PM मोदी की मां का AI वीडियो बनाने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन की छवि बिगाड़ने वाले डीपफेक वीडियो विवाद ने बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है।
भाजपा की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस और उसके आईटी सेल के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाने में केस दर्ज किया है।

दतिया में सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने किया सीसी रोड का लोकार्पण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम में हुए शामिल

दतिया। ग्राम पंचायत बिल्हारी खुर्द में महावीर मंदिर परिसर पर 4.46 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण सांसद भारत सिंह कुशवाहा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह, बड़ौनी मंडल अध्यक्ष पवन पहाड़िया, मानसिंह कुशवाह, ग्राम सरपंच विजय जी सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद का समाजजनों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव-गांव तक विकास की गंगा बह रही है और भाजपा सरकार जनकल्याणकारी कार्यों के लिए समर्पित है।

इसके साथ ही सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने राव बुजुर्ग ग्राम पंचायत में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष, ग्राम सरपंच, भाजपा जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

डबरा सिटी में 14 सितम्बर को कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई रहेगी बंद

📅 दिनांक: 14 सितम्बर 2025 (रविवार)
🛠️ कार्य: RDSS योजना अंतर्गत एडिशनल DTR एवं लाइनों का संधारण

⏰ प्रभावित क्षेत्र और समय 👇

🔹 सुबह 11:00 – दोपहर 04:00 बजे
भीतरवार रोड, गुप्तापुरा, महावीरपुरा, मीट मार्केट, मरघट रोड, श्रीराम कॉलोनी, मंडी परिसर, डिवीजन क्षेत्र, जगदंबा कॉलोनी, अमरपुरा खेड़ी, चिनोर रोड, सिरोही बरोठा रोड, दर्शन कॉलोनी, नई बस्ती, प्रेमनगर कॉलोनी, लाल पहाड़िया

🔹 सुबह 11:00 – दोपहर 02:00 बजे
बल्ला का डेरा, प्रीति कॉलोनी, कटौ नहर रोड, मानिकपुर कॉलोनी, रामनिवास कॉलोनी, ढ़ीमरपुरा, ठाकुर बाबा रोड, बुजुर्ग, शुक्ला डेयरी क्षेत्र, भदौरिया नगर, डबरा गांव, अंबेडकर कॉलोनी, संस्कृति नगर, से विहार कॉलोनी, मोदीकुंज

🔹 दोपहर 03:30 – शाम 05:30 बजे
ऊषा कॉलोनी, गीता टॉकीज क्षेत्र, श्रीराम कॉलोनी, संत कवर राम स्कूल क्षेत्र, सराफा

📌 नोट: आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन संभव है।

सुशासन और संस्कार निर्माण हेतु सरकार संकल्पित – CM डॉ. मोहन यादव

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में आयोजित “श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ के 14वें अधिवेशन एवं श्रीसंघ मिलन समारोह” में आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज एवं मुनिवृंद से आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा – “जहां हमारी सोच का अंत होता है, उसके आगे संत होते हैं। संत समाज को धर्म का मार्ग दिखाने के साथ आत्मिक शांति, करुणा और समत्व का अनुभव कराते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि “हमारी सरकार भी इसी भावना के साथ सुशासन, संस्कार निर्माण, गौ सेवा, जीवमात्र के कल्याण और कड़े नियम व कार्रवाइयों के माध्यम से समाज में संतुलन बनाए रखने के लिए संकल्पित है।”

बलात्कार आरोपी एवं अपहरण सहयोगी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

इन्दरगढ़/दतिया। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है।

एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना एवं थाना प्रभारी भगुवापुरा शाकिर अली खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बलात्कार प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपी उदयराज जाटव पुत्र कल्लू जाटव और सहयोगी महिला चेतना जाटव पत्नी राहुल जाटव, निवासी चरोखरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया।

प्रकरण 27 अगस्त 2025 को दर्ज हुआ था, जब एक फरियादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने और अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत की थी। मामले में धारा 137(2) बीएनएस सहित एससी/एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस नाबालिग को सुरक्षित बरामद करने के बाद वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर आरोपियों तक पहुँची।

इससे पहले इस प्रकरण में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इस कार्रवाई में एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना, थाना प्रभारी शाकिर अली खान, उपनिरीक्षक प्रियंका यादव, प्रआर विनोद यादव, प्रआर रामलाल पाल, आरक्षक हरिमोहन कुशवाह, हिमांशु पांडे, नरोत्तम गुर्जर, मआर भावना भदौरिया एवं सैनिक संतोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भाण्डेर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब से भरी बोलेरो

दतिया। थाना भाण्डेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी बोलेरो वाहन को जप्त किया। पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन और एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनम चंद्र यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 12 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने रामगढ़ रोड भाण्डेर पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर मिली बोलेरो (क्रमांक MP32ZB2741) से 18 पेटी देसी प्लेन मदिरा, जिसकी कीमत लगभग ₹67,500/- है, बरामद की गई। वाहन और शराब को जप्त कर थाना भाण्डेर में अपराध क्रमांक 216/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

फरार आरोपी की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक कोमल परिहार, उप निरीक्षक महेश यादव, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र, आरक्षक वीर प्रताप और आरक्षक नीरज की सराहनीय भूमिका रही।

बाबा महाकाल की पावन धरा पर न्याय के लिए उमड़ा जनसैलाब

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी में न्याय की मांग को लेकर लोगों का सैलाब उमड़ा। विधायक सुरेश राजे के नेतृत्व में हजारों लोग एकजुट होकर आवाज बुलंद करते नजर आए।
महाकाल मंदिर की पावन धरा से उठी यह आवाज न्याय के प्रति जनता की आस्था और संकल्प का प्रतीक बनी।

#Ujjain #Mahakal #SureshRaje #BreakingNews