337433pwpadmin

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एमपी अचीवर्स अवॉर्ड कार्यक्रम में विभूतियों का सम्मान किया

इंदौर। आज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया ग्रुप “समाचार गृह” द्वारा आयोजित एमपी अचीवर्स अवॉर्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों का सम्मान किया।

इस अवसर पर पत्रकार सुश्री रितु साहू, रीना सतीश मालवीय, एमआईसी मनीष शर्मा (मामा) सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएँ

भोपाल। चार इमली स्थित अपने निज निवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने क्षेत्रीय नागरिकों से मुलाकात की और उनकी विविध समस्याएँ, सुझाव और विषय सुने।

कार्यक्रम के पश्चात मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समुचित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

भोपाल। महिलाओं के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए भाजपा सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में अब 89 लाख महिला उपभोक्ताओं को सस्ते दाम पर LPG सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि यह पहल महिला सशक्तिकरण और घरेलू ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के लिए की गई है।

भोपाल। महिलाओं के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए भाजपा सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में अब 89 लाख महिला उपभोक्ताओं को सस्ते दाम पर LPG सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि यह पहल महिला सशक्तिकरण और घरेलू ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के लिए की गई है।

जितु पटवारी ने दमोह में मुकेश नायक के घर जाकर लिया आशीर्वाद

दमोह। आज कांग्रेस नेता जितु पटवारी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक के निवास पर जाकर उनके माताजी-पिताजी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

जितु पटवारी ने इस अवसर पर पूजनीय माताजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रभु से प्रार्थना की और परिवार के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने शिक्षक सम्मान समारोह में किया शिक्षकों का सम्मान

दतिया। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, प्रांत महिला प्रकोष्ठ के बैनर तले आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने प्रमुख रूप से सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों का सम्मान कर उन्हें संबोधित किया।

इमरती देवी ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा समाज की नींव है और शिक्षक उस नींव के सशक्त स्तंभ हैं। उनके मार्गदर्शन और योगदान के लिए हम सभी सदैव ऋणी हैं।”

उन्होंने सभी शिक्षकों को हृदय से नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने रतनगढ़ धाम में 12 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया, भगुवापुरा थाने में नई 112 गाड़ी का पूजन

सेवड़ा। सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने आज रतनगढ़ धाम परिसर में 12 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक अग्रवाल ने कहा कि “मां के प्रांगण में विकास की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु सहित एसडीएम अशोक अवस्थी, एसडीओपी अजय चानना और थाना प्रभारी नरेंद्र राजपूत मौजूद रहे।

भूमि पूजन के बाद विधायक अग्रवाल ने भगुवापुरा थाने में पहुंचकर नवीन 112 गाड़ी का पूजन भी किया।

सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने मिलादुनवी खीर वितरण कार्यक्रम में की सहभागिता

सेंवढ़ा। मिलादुनवी के अवसर पर सेंवढ़ा नगर बस स्टैंड पर मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित खीर वितरण कार्यक्रम में विधायक प्रदीप अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ खीर का सेवन किया और सभी को त्यौहार की शुभकामनाएँ दीं।

इस मौके पर विधायक अग्रवाल के साथ मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी, प्रवीण गोस्वामी, राम मिलन गुप्ता, राम मिलन सिंह कमरिया, नीरू चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, अतीक खान सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

विधायक राजेन्द्र भारती ईद मिलादुन्नबी जुलूस में हुए शामिल

दतिया। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर दतिया में निकाले गए जुलूस में विधायक राजेन्द्र भारती सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और त्यौहार की शुभकामनाएँ दीं।

विधायक भारती ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी एकता और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भितरवार में शिक्षक सम्मान समारोह में किया सहभाग

ग्वालियर। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भितरवार, जिला ग्वालियर में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होकर शिक्षकों का सम्मान किया।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि शिक्षक ही हमारे जीवन के सबसे अहम गुरु होते हैं, जो भविष्य में सही रास्ता दिखाने, मार्गदर्शन करने और जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए सदैव प्रेरित करते हैं।

उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके योगदान को समाज व राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने दिल्ली में भाजपा सांसद कार्यशाला में की सहभागिता

ग्वालियर। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय ‘सांसद कार्यशाला’ में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से संवाद कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

सांसद कुशवाह ने बताया कि यह कार्यशाला राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन सशक्तिकरण की दिशा में नई ऊर्जा, स्पष्ट दृष्टि और प्रेरणा देने वाली रही।

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आख़िरी पंक्ति में बैठकर यह संदेश दिया कि नेतृत्व सेवा, संगठन और समर्पण की निरंतर यात्रा है, जो हर कार्यकर्ता से शुरू होकर हर कार्यकर्ता तक पहुँचती है।

सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व और कार्यकर्ता में कोई भेद नहीं है। कार्यकर्ता ही नेतृत्व है और नेतृत्व ही कार्यकर्ता – यही भाजपा की सच्ची ताक़त है।