337433pwpadmin

स्वस्थ नारी से ही सशक्त भारत का निर्माण : राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल। महिला एवं बाल स्वास्थ्य को केंद्रित करते हुए प्रदेश में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” की शुरुआत हो गई है।

इस अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक प्रदेशभर में 75,000 स्वास्थ्य शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की विशेष स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करना है।

वरिष्ठ नेता श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि “स्वस्थ नारी से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। प्रत्येक परिवार को इन शिविरों से जुड़कर अपने स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए।”

प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि इस अभियान से लाखों परिवारों को लाभ मिलेगा और प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता को नई दिशा मिलेगी।

पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

उज्जैन। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज उज्जैन में श्री हर्ष जायसवाल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए।

महाकाल परिसर हीरा मील स्थित कथास्थल पर उन्होंने व्यास पीठ को प्रणाम किया और पूज्य श्री धनवंतरी दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महिला सशक्तिकरण की मिसाल गढ़ता मध्यप्रदेश

आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने पेटलावद, झाबुआ से किया ऐतिहासिक अंतरण और विकास कार्यों की सौगात –

💠 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को 👉 ₹1541 करोड़ से अधिक राशि
💠 53.48 लाख पेंशन हितग्राही 👉 ₹320.89 करोड़ से अधिक राशि
💠 31 लाख बहनों को 👉 गैस रीफिल हेतु ₹48 करोड़ से अधिक राशि
💠 👉 ₹345.34 करोड़ लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

📅 12 सितम्बर 2025 | 📍 पेटलावद, झाबुआ

💬 “जनता के हित, बहनों का सम्मान और विकास की राह – यही है नए मध्यप्रदेश की पहचान।”

#LadliBehna #WomenEmpowerment #MadhyaPradesh #CMDrMohanYadav #Development

ग्वालियर में जलभराव और विकास कार्यों पर बड़ी बैठक

👉 सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित
👉 विशेषज्ञों से सर्वे कराकर जलभराव समस्या का स्थायी समाधानशहर का समग्र विकास प्लान तैयार होगा – खर्च सांसद निधि से
👉 बिना ठोस कारण के बड़े विकास कार्यों की समय सीमा नहीं बढ़ेगी, ठेकेदार और विभागीय अधिकारी दोनों होंगे जवाबदेह

📌 मुख्य निर्देश:

  • चंबल पेयजल प्रोजेक्ट और रेलवे स्टेशन उन्नयन में तेजी

  • वेस्टर्न बायपास और आगरा–ग्वालियर सिक्स लेन ग्रीन कॉरिडोर का काम अक्टूबर तक शुरू

  • ग्वालियर–भिंड–इटावा फोरलेन सड़क अटल गेट से बनेगी

  • हजार बिस्तर अस्पताल अंडरब्रिज और सभी आरओबी जल्द पूर्ण हों

  • AQI उपकरण की संख्या बढ़ाकर पूरे शहर की वायु गुणवत्ता मॉनिटरिंग

  • बांधों व धार्मिक स्थलों का विकास केम्पा फंड से

🛑 सांसद कुशवाह का साफ संदेश – “काम की गति बढ़े, जिम्मेदार जवाबदेह होंगे।”

#gwalior #Development #BharatSinghKushwah #MPNews

पत्रकार बीमा योजना की राशि शून्य करने एवं समयसीमा बढ़ाने की मांग पर ज्ञापन सौंपा

दतिया। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ दतिया ने मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर पत्रकार बीमा योजना की राशि शून्य करने एवं बीमा अवधि को 22 से बढ़ाकर 30 सितम्बर 2025 तक करने की मांग की है।

यह ज्ञापन संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन में सम्पूर्ण प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान के तहत सौंपा गया। दतिया जिले में यह ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर श्री सरल जी को सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश एवं जिला संगठन के पदाधिकारी तथा अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से – मनोज गोस्वामी, नितेन्द्र गोस्वामी, अखिलेश दांतरे, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, राजेन्द्र पटवा, अनवर खान, धर्मेंद्र पण्डा, दिनेश कुशवाह, रुपेश सैन, अब्दुल शरीफ, रोहित गुप्ता, सुरेश बघेल, शफीक काजी, आशीष मिश्रा, मारुति नंदन उपाध्याय, संजीव रिछारिया, शायर अली, सुनील सैन, धीरज कुचिया, बालमुकुंद तिवारी, इमरान मंसूरी सहित अनेक पत्रकार साथी शामिल रहे।

संघ ने आशा जताई है कि सरकार इस मांग पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेगी।

खनिज का अवैध परिवहन करने पर दो वाहन जब्त

ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में लगातार जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सहायक खनिज अधिकारी श्री रमाकांत तिवारी ने दल के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दो डंपर – क्रमांक MP07 HB 4969 एवं MP07 HB 8351 को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। दोनों वाहनों को खनिज सहित जब्त कर थाना गिरवाई की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।

श्री तिवारी ने बताया कि जब्त वाहनों एवं मशीन पर मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन व भंडारण निवारण नियम 2022 के तहत अर्थदण्ड की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

डबरा नगर मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन

आज डबरा नगर मंडल में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यशाला की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के प्रभारी श्री टिंकल पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बृजेंद्र संधू, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री बृजमोहन गुर्जर, जिला मंत्री श्री सी. के. शर्मा, बिलौआ मंडल के मंडल प्रभारी श्री हिमांशु परसेडिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री भीकम साहू, श्रीमती अलका भार्गव, महामंत्री महिला मोर्चा श्री संतोष शर्मा सहित सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ और जेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सेवा पखवाड़े के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और बूथ स्तर तक कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारियाँ सभी कार्यकर्ताओं को दी गईं। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्री दिनेश पचोरिया ने किया, जबकि आभार मीडिया प्रभारी गोलू सेन ने व्यक्त किया।

अशोकनगर के होनहार युवाओं के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया आत्मीय संवाद

अशोकनगर। सांसद ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज जिले के होनहार युवाओं के साथ आत्मीय संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके बच्चे UPSC, PSC, चिकित्सा और अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं

सिंधिया ने युवाओं की मेहनत, लगन और जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि ये सभी उनके लिए प्रेरणा हैं और अशोकनगर का उज्ज्वल भविष्य इन्हीं युवा पीढ़ियों में दिखाई देता है।

उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ दीं।

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, दतिया नगर में श्री राजेंद्र प्रसाद पटवा मनोनीत

दतिया। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के दतिया नगर अध्यक्ष पद पर श्री राजेंद्र प्रसाद पटवा को मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्थानीय पत्रकारों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। संघ के सदस्य उम्मीद कर रहे हैं कि श्री पटवा अपने नेतृत्व में पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे और स्थानीय पत्रकारों के हितों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

श्री पटवा के मनोनयन को पत्रकारिता के क्षेत्र में समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बताया जा रहा है।

अलीराजपुर में सेवा पखवाड़ा की तैयारी बैठक सम्पन्न, मंत्री नगर सिंह चौहान रहे शामिल

अलीराजपुर। भाजपा जिला कार्यालय अलीराजपुर में रविवार को सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर वृहद बैठक आयोजित हुई। बैठक में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री नगर सिंह चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यह महाअभियान 17 सितम्बर (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस) से लेकर 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) तक चलेगा। इस दौरान जिलेभर में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मकु परवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत, जिला महामंत्री मांगीलाल चौहान और नरिंग मोरी, प्रदेश महामंत्री (राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच) भदू पचाया, पूर्व विधायक माधु डावर, युवा नेता विशाल रावत और विधायक प्रतिनिधि रिंकेश तवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं और सेवा पखवाड़ा को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया गया।